WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Pankh Portal 2024: यूपी पंख पोर्टल | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Spread the love

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समय समय पर नागरिको को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्रदान करने हेतु बहुत से पोर्टल और योजनाओं का आरंभ किया जाता है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा UP Pankh Portal का आरंभ किया गया है। राज्य के सभी छात्रों को लाभ प्रदान करने हेतु इस पोर्टल को शरू किया गया है और इस पोर्टल के तहत उत्तर प्रदेश राज्य के के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों कोसरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु UP Pankh Portal का आरंभ किया गया है। इस योजना का मुख्य उदेश्य कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करना है। राज्य के सभी छात्रों को इस पोर्टल के माध्यम से उनके करियर से जुड़ी जानकारी, वोकेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी, कौशल से संबंधित जानकारी, छात्रवृत्ति और परीक्षा से सम्बंधित जानकारी आदि प्रदान की जाएगी।

UP Pankh Portal 2024

पोर्टल का नामयूपी पंख पोर्टल
किस ने लांच कीमुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं
उद्देश्यकक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा
साल2024
आवेदन का तरीकाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uppankh.in/

यूपी पंख पोर्टल क्या हैं?

UP Pankh Portal केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा देश के नागरिकों के सुविधा हेतु योजना के साथ-साथ पोर्टल का भी निर्माण किया जाता रहता है इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने हेतु पोर्टल का आरंभ किया है इस पोर्टल के जरिए राज्य के सभी यूपी बोर्ड के छात्र को लाभ दिया जाएगा पोर्टल पर कक्षा 9 से 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए करियर संबंधी योजनाएं की जानकारी दी जाएगी जिससे छात्र अपना मार्गदर्शन कर सकता है।

यदि आप उत्तर प्रदेश के छात्र हैं और अपने करियर से जुडी हुई किसी भी प्रकार की जानकारी घर बैठे ही पाना चाहते हैं तो आपको यूपी पंख पोर्टल पर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा आज हम आपको इस लेखके जरिए UP Pankh Portal से संबंधित सभी जानकारी को बताएंगे ताकि आप बिना किसी समस्या के यूपी पंख पोर्टल पर पंजीकरण कर अपने करियर से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी पंख पोर्टल के उद्देश्य

  • कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग की ऑनलाइन सुविधा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा UP Pankh Portal को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के छात्राओं को घर बैठे हैं उनकी काउंसलिंग किस सुविधा ऑनलाइन ही उपलब्ध कराना है ताकि विद्यार्थी की कैरियर संबंधी आशंकाओं और सवालों को दूर किया जा सके।
  • UP Pankh Portal का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपने रुचि के अनुसार करियर चुनने में मदद करता है।
  • भविष्य में आगे बढ़ाने की सहायता प्रदान करना।
  • जिन छात्राओं को अपने करियर को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या है वह इस पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के जरिए अपनी समस्याओं को दूर कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएँ

  • छात्राओं के लिए सही मार्गदर्शन और सही जानकारी UP Pankh Portal की मदद से दूर की जाती है।
  • UP Pankh Portal के माध्यम से अपने रुचि के अनुसार गाइडलाइन भी प्रदान की जाती है।
  • Uttar Pradesh Pankh Portal के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने के लिए रोजगार पाने के और आवश्यक पढ़ाई के लिए उत्तरप्रदेश पंख पोर्टल एक बहुत ही बड़ी योजना है।
  • Uttar Pradesh Pankh Portal के अंतर्गत जो भी छात्र जिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं, उसे क्षेत्र से संबंधित सभी जानकारी पोर्टल में उपलब्ध करवाई जाती है।
  • आप घर बैठे उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल में आवेदन कर सकते है। ऑफिशियल वेबसाइट uppankh.in पर जाएं और आवदेन करे।

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

  • इस पोर्टल पर छात्रों के लिए कैरियर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व आवश्यक जानकारी मौजूद है।
  • उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राएं इस पोर्टल के माध्यम से किसी भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर भी सकते हैं। जिसके लिए छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
  • यूपी पंख पोर्टल पर जाकर छात्र-छात्राएं कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं और जो कॉलेज उन्हें अच्छे लगे उसमें एडमिशन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
  • सरकार ने इस पोर्टल पर छात्रों के लिए परीक्षा का विकल्प रखा है। किसी भी परीक्षा की तैयारी करके छात्र परीक्षा दे सकते हैं।
  • छात्र इस पोर्टल के द्वारा अपने करियर से जुड़ी जानकारी, वोकेशनल कोर्स से जुड़ी जानकारी, कौशल से संबंधित जानकारी, छात्रवृत्ति और परीक्षा से जुड़ी जानकारी आदि हासिल कर सकते हैं।
  • छात्रों के लिए पंख पोर्टल पर बहुत सी सेवाएं उपलब्ध कराई गई है जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खास करके अपने यहां के गरीब छात्रों के लिए शुरू की गई है जैसे- कौशल विकास से संबंधित जानकारी प्राप्त करके  छात्र उसमें भी अपना भविष्य बना सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पंख पोर्टल के लिए पात्रता

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासी यूपी पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • राज्य की सरकारी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे बच्चे इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • कक्षा नवमी से 12वीं तक के विद्यार्थी इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र होंगे।

UP Pankh Portal के लिए आवश्यक दस्तावेज़

पंजीकरण प्रक्रिया में, विद्यार्थियों को केवल अपने स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा प्रदान की गई लॉगिन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होती है। इसके माध्यम से वे पोर्टल पर सभी सुविधाओं और जानकारी तक पहुँच सकते हैं। यूपी पंख पोर्टल राज्य के युवाओं के लिए एक क्रांतिकारी पहल है, जो उन्हें उनके करियर निर्माण में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

UP Pankh Portal की आधिकारिक वेबसाइट

इस योजना के तहत हमने आपको इस लेख में सभी जानकारी प्रदान कर दी है। इसके बावजूद भी अगर आपको इस योजना के तहत कुछ और जानकारी लेनी है तो आप UP Pankh Portal की आधिकारिक वेबसाइट (https://uppankh.in/) पर जाकर पता कर सकते है।

UP Pankh Portal 2024 में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

उत्तरप्रदेश पंख पोर्टल पर रजिस्ट्रशन के लिए ऑफलाइन जाना होगा। उत्तर प्रदेश के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं को सरकारी विद्यालय में प्रिंसिपल से एक यूनिक आईडी और पासवर्ड दी जायेगी जिससे आप लॉगिन कर सकोगे। अगर आप को उत्तरप्रदेश पंख पोर्टल पर लॉगिन करना करना है तो यूपी पंख पोर्टल योजना में लॉगिन करने की प्रकियाआपको निचे दी है।

Uttar Pradesh Pankh Portal 2024 में लॉगिन की प्रक्रिया

  1. UP Pankh Portal की आधिकारिक वेबसाइट (https://uppankh.in/) पर जाए।

UP Pankh Portal

  1. आगे ‘प्रवेश’ के बटन पर क्लिक करे।
UP Pankh Portal

  1. यूनिक आईडी और पासवर्ड जानने के लिए आप विद्यालय के प्रिंसिपल से संपर्क करें। यूनिक आईडी और पासवर्ड दर्ज करे और लॉगिन के बटन पर क्लिक करे।
  2. लॉगिन करने के बाद आप करियर डैशबोर्ड पर आ जाएंगे और आपको आपको विभिन्न प्रकार के कैरियर संबंधी विकल्प दिख रहे होंगे।

Uttar Pradesh Pankh Portal का हेल्पलाइन नंबर

आपको इस पोर्टल से सम्बन्धित किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो यूपी पंख पोर्टल के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर

+91 8882213831 पर कॉल कर सकते है l

होम पेजClick Here
अधिकारिक वेबसाइटClick Here

FAQs

यूपी पंख पोर्टल क्या है?

UP Pankh Portal केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा देश के नागरिकों के सुविधा हेतु योजना के साथ-साथ पोर्टल का भी निर्माण किया जाता रहता है इसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने हेतु पोर्टल का आरंभ किया है।

यूपी पंख पोर्टल के क्या लाभ है?

इस पोर्टल के जरिए राज्य के सभी यूपी बोर्ड के छात्र को लाभ दिया जाएगा पोर्टल पर कक्षा 9 से 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए करियर संबंधी योजनाएं की जानकारी दी जाएगी जिससे छात्र अपना मार्गदर्शन कर सकता है।

UP Pankh Portal में लॉगिन कैसे करे?

इस लेख में पढ़िए।

UP Pankh Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

https://uppankh.in/


Spread the love

Leave a Comment