WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IGRSUP GOV IN | स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग 2024

Spread the love

IGRSUP GOV IN 2024: IGRSUP GOV IN पोर्टल एक ऐसा पोर्टल है जहा आप स्टाम्प एवं पंजीकरण कर सकते है और सम्पत्ति और विवाह पंजीकरण कर सकते है। आज के लेख में हम सिर्फ सम्पत्ति पंजीकरण के बारे में सभी डिटेल्स देखने वाले है। विवाह पंजीकरण का लेख आपको आगे के दिनों में मिल जाएगा हम जल्द ही अपडेट करने वाले है। सम्पत्ति पंजीकरण के बारे में डिटेल्स हम विस्तारपूर्वक बताने वाले है बने रहिये हमारे इस लेख में।

IGRSUP GOV IN 2024

पोर्टल का नामउत्तर प्रदेश स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन विभाग, IGRSUP Portal
किस ने लांच कीमुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लाभार्थीउत्तर प्रदेश का हर एक नागरिक
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभराज्य के नागरिकों को स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग की सुविधा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराना।
उद्देश्यराज्य में भ्रष्टाचार के प्रसार को रोकना।
साल2024
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://igrsup.gov.in/

IGRSUP GOV IN क्या है?

डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य सरकारें अपनी विभिन्न सेवाएं नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से प्रदान कर रही हैं। IGRSUP GOV IN उत्तर प्रदेश का एक ऑनलाइन पोर्टल है जहा पर आप स्टाम्प एवं पंजीकरण से संबधित कहीं ऑनलाइन सेवाएं का लाभ ले सकते है।

आप इस पोर्टल के माध्यम से प्रॉपर्टी का पंजीकरण, बैनामा पंजीकरण, शादी पंजीकरण सहित दर्जनों सेवाओं का लाभ से सकते है।

उत्तर प्रदेश संपत्ति योजना क्या है?

भारतीय स्टाम्प अधिनियम के अनुसार लेखपत्रों की निर्धारित स्टाम्प शुल्क भी लेता है। स्टाम्प शुल्क राजस्व प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रमुख स्रोत है। IGRSUP GOV IN के जरिये हम नागरिक लेखपत्रों को स्वयं भी तैयार कर सकते है। उत्तर प्रदेश के नागरिक लेखपत्रों को IGRSUP GOV IN की वेबसाइट के माध्यम से स्वयं भी तैयार कर सकते है तथा जनसामान्य द्वारा IGRSUP वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाओं हेतु आवेदन अपने निकटतम जन सेवा केन्द्रो के माध्यम से भी निर्धारित शुल्क अदा किया जा सकता है। 

प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से IGRSUP यूपी सम्पत्ति पंजीकरण से जुड़ी सभी सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करने जा रहे है। तो बने रहिये हमारे साथ।

ऑफिसियल वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश संपत्ति पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। आप आधार आधारित संपत्ति आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। इसके साथ ही आप ऑफिसियल वेबसाइट के द्वारा से आधार आधारित संपत्ति पंजीकरण सत्यापन की प्रक्रिया को भी पूरा कर सकते हैं। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के द्वारा विवाह पंजीयन की प्रकिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश संपत्ति योजना के उद्देश्य

  • IGRSUP पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिको को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।
  • उत्तर प्रदेश  सरकार एवं नागरिकों के मध्य पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।
  • पहले लोगो को अपनी सम्पति का पंजीकरण करवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन अब लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से पंजीकरण करवा सकते है।
  • इस ऑनलाइन सुविधा के शुरू होएं से यूपी के नागरिको के समय की भी बचत होगी।

संपत्ति पंजीकरण के हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • सम्पति को बेचने और खरीदने वाले लाभार्थी के पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गवाहों के पहचान पत्र
  • ऑनलाइन बने हुए आवेदन पत्र की प्रति
  • जमीन कागज़ात
  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

UP Property Registration कैसे करे?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी अपनी उत्तर प्रदेश सम्पति पंजीकरण के लिए आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके का पालन करे।

  1. उत्तर प्रदेश संपत्ति योजना के लिए सबसे पहले आपको यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट का होमपेज कुछ इस तरह दिखाई देगा।
IGRSUP GOV IN

  1. अब आपको संपत्ति आवेदन सेक्शन में “आवेदन करे” ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
IGRSUP GOV IN

  1. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको “नवीन आवेदन” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपके वेबसाइट में लॉगिन करने के लिए लेखपत्र आवेदन-नवीन आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
IGRSUP GOV IN

  1. आपको इस आवेदन फॉर्म में जनपद, तहसील, पासवर्ड तथा मोबाइल नंबर का चयन करके “प्रवेश करे” पर क्लिक कर देना है। अब आपके सामने संपत्ति पंजीकरण आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। यहाँ आपको सभी पूछी गयी जानकारियाँ दर्ज करके “आगे बढे” ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

आवेदन फॉर्म में भरी सभी जानकारियों की जांच के बाद आप “सुरक्षित करे” पर क्लिक कर दे। आपके पंजीकरण फॉर्म के सफलतापूर्वक सुरक्षित होने की स्थिति में आपको आवदेन क्रमांक प्राप्त होगा।

आपको सलाह दी जाती है की आप इस आवेदन क्रमांक को अपने पास सुरक्षित रख ले। इसके मदद से आप अपने सम्पति के विवरण एवं पंजीकरण की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सम्पति पंजीकरण हेतु अपॉइटमेंट कैसे ले?

  1. IGRSUP GOV IN की आधिकारिक वेबसाइट पर आपको ‘सम्पति पंजीकरण अपॉइटमेंट’ का विक्लप मिलेगा। इस विकल्प पर क्लिक करे।
  2. इसके बाद अपने आवेदन क्रमांक और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करे | सफल लॉगिन के बाद सभी ज़रूरी जानकारियों को चुने और सुविधानुसार अपॉइटमेंट प्राप्त करे।

संपत्ति खोजने की प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको संपति खोजे के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको लॉगिन करना रहेगा। आवदेक की उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड, कैप्चा दाल कर लॉगिन करले।
IGRSUP GOV IN

  1. आगे आपके सामने एक नया पेज आएगा जिसमें आपको संपति खोजने के लिए कैटेगरी का चयन करना होगा। पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करे और विवरण देखे के लिंक पर क्लिक करे। इस प्रकार आप संपत्ति को खोज पाएंगे।

संपत्ति का विवरण देखने की प्रक्रिया

संपत्ति खोजने की प्रक्रिया वाले स्टेप्स में जो हमने बताया है वही आपके लिए स्टेप्स है सिर्फ आपको होम पेज पर संपत्ति का विवरण वाले विकल्प पर जाना है और लॉगिन करने के बाद रूरल प्रॉपर्टीज या अर्बन प्रॉपर्टीज में से किसी एक का चयन करना होगा। इसके बाद आपको अपने जिले, तहसील, मोहल्ले, खसरा नंबर आदि दर्ज करना होगा। सबमिट के बटन पर क्लिक करके आप संपत्ति का विवरण देख पाएंगे।

IGRSUP GOV IN का हेल्पलाइन नंबर

IGRSUP GOV IN (यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग) की आधिकारिक वेबसाइट से हमने आपके लिए हेल्पलाइन नंबर की सूचि निकाल कर दी है आप देख सकते है।

SR No.पदनाममुख्यालय स्थानदूरभाष संख्या
1महानिरीक्षक निबन्धन⁄ आयुक्त स्टाम्प उत्तर प्रदेशइलाहाबाद, राजस्व परिषद भवन, सिविल लाइन्स इलाहाबादफोन–0532–2623667 फैक्स–0532–2622858
  शिविर कार्यालय, लखनऊ, विश्वास कामर्शियल काम्प्लेक्स,विश्वास खण्ड–3, गोमती नगर, लखनऊफोन–0522–2308697 फैक्स–0522–2308697
2अपर महानिरीक्षक निबन्धन (प्रशा०)इलाहाबादफोन–0532-2623717 फैक्स–0532-2424283
3अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय)इलाहाबादफोन-0532-2623717
4अपर महानिरीक्षक निबन्धनशिविर कार्यालय, लखनऊफोन-0522-2308587
5अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय)पश्चिमी क्षेत्र गाजियाबाद, कलेक्ट्रेट परिसर गाजियाबादफोन-120-28220844 फैक्स-0120-2820259
6उप महानिरीक्षक निबन्धनइलाहाबादफोन-0532-242788
7उप महानिरीक्षक निबन्धनशिविर कार्यालय, लखनऊफोन–0522-

होम पेजClick Here
अधिकारिक वेबसाइटClick Here

FAQs

IGRSUP GOV IN पोर्टल क्या है?

IGRSUP GOV IN उत्तर प्रदेश का एक ऑनलाइन पोर्टल है जहा पर आप स्टाम्प एवं पंजीकरण से संबधित कहीं ऑनलाइन सेवाएं का लाभ ले सकते है।

संपत्ति का विवरण देखने के लिए कहा पर जाना होगा?

IGRSUP GOV IN उत्तर प्रदेश का एक ऑनलाइन पोर्टल है उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपको होमपेज पर संपत्ति का विवरण का विकल्प मिलेगा जहा पर संपत्ति का विवरण देख सकेंगे।  आप हमारे लेख में ये पूरी प्रक्रिया पढ़ सकते है।

IGRSUP GOV IN किसने लांच की?

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा IGRSUP GOV IN पोर्टल को लांच किया गया है। 

IGRSUP GOV IN का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

IGRSUP GOV IN (यूपी स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग) की आधिकारिक वेबसाइट से हमने आपके लिए हेल्पलाइन नंबर की सूचि निकाल कर दी है आप देख सकते है हमारे इस लेख में।

उत्तर प्रदेश संपत्ति योजना का उद्देश्य क्या है?

राज्य में भ्रष्टाचार के प्रसार को रोकना।


Spread the love

Leave a Comment